पदमेश न्यूज़ ,बालाघाट।नगर के वार्ड नंबर 6 चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव नर्सिंग होम में मंगलवार की दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराई गई एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जहां महिला की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया, तो वही आवेश में आकर अस्पताल के दरवाजे में लात घुसे मारकर आंशिक रूप से तोड़फोड़ की। इस पूरे मामले में जहां परिजनो ने श्रीवास्तव नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक राखी श्रीवास्तव पर उपचार में लापरवाही बरतने, उपचार को लेकर परिजनों को गुमराह करने और पैसे एठने के चक्कर में प्रसूता को दूसरे अस्पताल रिफर ना किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है तो वही अस्पताल प्रबंधन, द्वारा परिजनों के आरोपो को झूठ व बे बुनियाद बताते हुए, उपचार में लापरवाही व गुमराह किए जाने वाली बात से साफ इनकार किया है।








































