वारासिवनी क्षेत्र में लगातार जंगली सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे आए दिन कोई ना कोई हमले में घायल हो रहा है। जिसमें रविवार को शाम 4 बजे खापा के गोंडीटोला निवासी 23 वर्षीय पंकज कोकोटे जंगली सुअर के हमले से घायल हो गया।
जिसका सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खापा के गोंडी टोला निवासी 23 वर्षीय युवा पंकज पिता सुमन लाल कोकोटे रविवार को शाम करीब 4 बजे अपने घर के पीछे स्थित तालाब के पास घुमाने गया था। इस दौरान जंगली सूअर ने उस पर हमला कर घायल कर दिया ।










































