प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को बताया अपने दिवंगत पिता की ‘छवि’, बोलीं- वे दोनों बहुत स्थिर, जमीन से जुड़े हुए और भरोसेमंद हैं

0

आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी को ढाई साल पूरे कर लिए हैं। दोनों दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि निक उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के समान कैसे हैं। साथ ही प्रियंका ने यह भी कहा कि निक उनके पिता की ‘छवि’ हैं।

निक हैं प्रियंका के पिता की छवी

प्रियंका ने कहा, “जितना अधिक मैं उन्हें जानती हूं, हां। मुझे लगता है कि मैंने किसी ऐसे व्यक्ति से शादी की है जो मेरे पापा की छवि है। सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, वे दोनों बहुत स्थिर, ठोस, जमीन से जुड़े हुए और भरोसेमंद हैं।” उन्होंने आगे कहा, “निक सबसे अधिक विचारशील व्यक्ति हैं जिनसे मैं कभी मिली हूं। वह जो कुछ भी करते हैं, निक मुझे सबसे पहले रखते हैं। हर दिन जागना और यह जानना अद्भुत है कि यह व्यक्ति है जो अपने बारे में सोचने से पहले आपके बारे में सोचता है। आखिरी में आप यही चाहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आपको गले लगाने की तरह प्यार करता हो,”

निक ने कहा प्रियंका से सीखा मैंने जीवन जीने का बेहतर तरीका

निक ने भी हमेशा प्रियंका की तारीफ ही की है। एक पॉडकास्ट के दौरान, निक ने कहा था कि प्रियंका ने उन्हें चीजों को आसान बनाने के बारे में सिखाया है। “कभी-कभी आपको कुछ अच्छा करने के लिए धीमे होना पड़ता है और आपको पता ही है कि उन्होंने मुझे फ्लो के साथ बहना और इसे असानी से लेने के बारे में बहुत कुछ सिखाया है, कुछ ऐसा ही जिससे मैं हर दिन लड़ रहा हूं। लेकिन यह सच में जिंदगी जीने का बेहतर तरीका है। जीवन में जो कुछ भी मैंने सीखा है, उनमें से मुझे लगता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण है, बस कुछ समय निकालना है चाहे वह वॉक हो या फिल्म, जो कुछ भी आपके लिए हो। बस कुछ समय के लिए एक कदम पीछे ले लीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here