नगर मुख्यालय से लगभग ६ किमी. दूर ग्राम पंचायत नगपुरा के मोक्षधाम स्थित पेड़ से नगपुरा निवासी ४३ वर्षीय नंदकिशोर नगपुरे का फांसी पर लटकी लाश पुलिस ने २० फरवरी की शाम ६ बजे बरामद कर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगपुरा निवासी नंदकिशोर नगपुरे गत ३-४ दिन से रोज शराब पी रहा रहा था और २० फरवरी को प्रात: ७ बजे बिना बताये नशे की हालत में घर से निकल गया था एवं शाम ४ बजे तक वापस नही आया। शाम ४ बजे ग्रामीणजन अपने खेत से मोक्षधाम मार्ग होते हुए घर आ रहे थे तभी उन्हे मोक्षधाम के समीप स्थित पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ कोई व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पास जाकर देखा तो वह ग्राम की ही नंदकिशोर नगपुरे था जिसकी सूचना उन्होने तत्काल मृतक के परिजन व पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस नगपुरा मोक्षधाम पहुंचकर ग्रामीणजनों की मदद से पेड़ पर लटकी लाश को नीचे उतारकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शव को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया परन्तु देरशाम हो जाने के कारण मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम २१ फरवरी को प्रात: १० बजे किया जायेगा। बताया जा रहा है कि नंदकिशोर नगपुरे गत ३-४ दिनों से लगातार शराब पी रहा रहा था और नशे की हालत में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की संभावना व्यक्त की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि नंदकिशोर ने किस कारण से फांसी लगाई है। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।










































