फिटनेस का महाकुंभ: बिरसा में गूंजा शक्ति और सौष्ठव का जलवा

0

पदमेश न्यूज़,बिरसा।ताम्र नगरी मलाजखंड में आयोजित मध्यप्रदेश शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता 2026 ने पूरे क्षेत्र में उत्साह, रोमांच और फिटनेस के प्रति जागरूकता की नई लहर पैदा कर दी। मध्यप्रदेश अमेच्योर एण्ड फिजिकल स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय गनपत सिंह उइके (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की स्मृति में मलाजखंड कॉपर क्लब में यह भव्य प्रतियोगिता संपन्न हुई।जिंसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने मंच पर अपने दमदार शरीर सौष्ठव का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में बालाघाट सहित जबलपुर, मंडला, रीवा, छिंदवाड़ा एवं अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि बिरसा और बैहर क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण रही।कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें नगरपालिका मलाजखंड अध्यक्ष मानसिंह मेरावी, जनपद पंचायत बिरसा अध्यक्ष सविता धुर्वे, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, सी.एन. झा, द्रौपकिशोर मेरावी, हेमंत भगत, दत्तराज पटले, सुबेदार सिंह, लखन मेरावी, पप्पू उइके, ललित खान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विजेताओं को मिला आकर्षक सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को डाइट किट, ट्रैक सूट सहित 11,000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने खिलाड़ियों के उत्साह और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी।।भारी भीड़, उत्साहपूर्ण माहौल और शानदार प्रतियोगिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया जा रहा है।

युवाओं के लिए आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे-उइके
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक संजय उइके के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन को युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। विधायक संजय उइके ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना, उन्हें मंच देना और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना उनका निरंतर लक्ष्य है, जिसके लिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here