एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोनोक्रोम वीडियो क्लिप साझा की और बताया कि कैसे महिलाओं को मोरल पुलिसिंग का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने वीडियो में एक आदमी के सवाल पर लिप्सिंग करते हुए सुना जा सकता है, ‘तू लड़की होके इतनी गलियां कहां से देती है?’ जवाब में देवोलीना कहती हैं, ‘मुंह से’।
देवोलीना ने किया लड़कियों को सपोर्ट
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “गाली तो जैसे लड़कों की पुश्तैनी खजाना है…लड़की छोटे कपड़े नहीं पहन सकती। लड़की गाड़ी नहीं चला सकती। लड़की उलटे जवाब नहीं दे सकती। लड़की कमा नहीं सकती। लड़की घर का बेटा नहीं बन सकती। लड़की रात को घूम नहीं सकती। लड़की स्मोक नहीं कर सकती। लड़की दारू नहीं पी सकती। लड़की अफेयर्स नहीं कर सकती। लड़की ये नहीं वो नहीं…तुम सबकी तो मैं।”
फैन्स ने की देवोलीना की प्रशंसा
वीडियो देखने के बाद फैन्स ने देवोलीना की प्रशंसा की और कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘गोपी बहू रॉक्स।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘किलर मैम।’ तो तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लवली।’ देवोलीना लंबे समय से चल रहे टीवी सीरीयल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। वह ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में भी नजर आई थीं, लेकिन स्वास्थ्य सही न होने के कारण उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था।
देवोलीना की हो सकती है अगले साल तक शादी
देवोलीना ने फरवरी में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, “मैं अगले साल शादी करने की प्लानिंग कर रही हूं। देखते हैं कि चीजें कैसी चलती हैं। मैं इन चीजों के बारे में ज्यादा बात नहीं करती क्योंकि मैं अंधविश्वासी हूं और बुरी नजर से डरती हूं। उम्मीद है कि सभी चीजें सही और अच्छी होंगी।”