बघोली में दो स्थानों पर हुई चोरी की वारदात

0

नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत बघोली में गत दिवस अज्ञात चोरो ने एक मकान से धान की दो बोरी, नगद राशि, गिरवी रखे जेवरात की रसीद एवं खेत के कुएं में लगी मोटर पम्पसैट चोरी की है। इस तरह अज्ञात चोरों ने गत दिवस दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये है। ग्राम बघोली में लगातार हो रही चोरी की वारदात से ग्रामीणजन दहशत मेें है और पीडि़त प्रवीण बहरे एवं बालचंद तुरकर ने थाने में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाकर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बघोली निवासी प्रवीण बहरे व परिवार के अन्य सदस्य १६ नवंबर की रात्रि में खाना खाकर सो गये थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रात्रि में मकान के अंदर प्रवेश कर मकान में रखी धान की दो बोरी, पर्स में रखे २० हजार रूपये, गिरवी में रखे जेवरात की रसीद चोरी कर फरार हो गये। जब परिवार के सदस्य १७ नवंबर की प्रात: उठकर देखे तो मकान में रखी धान की दो बोरी व पर्स में रूपये नही थे। इस तरह अज्ञात चोरों ने रात्रि में परिवार के सदस्यों के गहरी नींद में सोने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसी तरह बालचंद तुरकर के खेत के कुएं में लगी मोटर पम्पसेट की भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गये है। विदित हो कि लालबर्रा थाना क्षेत्रांतर्गत लगातार चोरी की वारदात घटित हो रही है परन्तु पुलिस प्रशासन के द्वारा चोरों पर कार्यवाही हेतु कोई सार्थक प्रयास नही किये जा रहे है जिससे चोरों के हौंसले बुलंद है और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह उठने लगे है। पीडि़तजनों ने पुलिस प्रशासन से नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात्रि गश्त करने के साथ ही अज्ञात चोरों को पकड़कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

दूरभाष पर चर्चा में बघोली निवासी प्रवीण बहरे ने बताया कि १६ नवंबर की रात्रि में परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गये थे और रात १२ बजे के बाद परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में रह होगें इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान में रखी धान की दो बारी, पर्स में रखे २० हजार रूपये, जो जेवरात गिरवी रखे है उसकी रसीद चोरी कर फरार हो गये है और पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज को छोड़ दिया है। इसी तरह ग्राम के बालचंद तुरकर के खेत स्थित कुएं में लगी मोटर पंपसेट की भी चोरी की है। श्री बहरे ने बताया कि इस चोरी की वारदात से हजारों रूपये का नुकसान हुआ है पुलिस प्रशासन से मांग है कि नगर मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात्रि गश्त की जाये जिससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा और अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करें।

दूरभाष पर चर्चा में प्रभारी थाना प्रभारी विजयसिंह बघेल ने बताया कि बघोली निवासी प्रवीण बहरे के मकान से गत दिवस अज्ञात चोरों ने धान की दो बोरी, पर्स में रखे २० हजार रूपये, गिरवी रखे जेवरात की रसीद एवं बालचंद तुरकर के खेत से मोटर पंपसेट की चोरी कर फरार हो गये है, प्रार्थियो की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों केे खिलाफ मामला पंजीबध्द कर मामले की जांच की जा रही है एवं जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here