शहर में चोरी की वारदात के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं इन दिनों घटित हो रही है ,अज्ञात चोरों द्वारा शहर के साथ-साथ जिले के अलग-अलग थाने व चौकियों को भी अपना निशाना बनाया जा रहा है इसी प्रकार एक और मामला चांगोटोला थाना क्षेत्र का है जहां पर अज्ञात चोरों द्वारा बजाज पल्सर के शोरूम से दो नई पल्सर गाड़ियों को अपना निशाना बनाते हुए लगभग 1 लाख 90 हजार रूपये की कीमत की गाड़ियों पर हाथ साफ किया गया है
आपको बता दे की शहर के साथ-साथ इन दिनों अज्ञात चोरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र एवं थाने चौकियों को भी अपना निशाना बनाया जा रहा है जहां एक ओर अज्ञात चोर सूने मकान, एटीएम मशीन ,बैंक और अब गाड़ियों के शोरूम से नई गाड़ियां पर भी हाथ साफ करने से नहीं चूक रहे हैं, ताजा मामला चांगोटोला थाने का है जहां पर बीती रात अज्ञात चोरों ने बजाज पल्सर के शोरूम पर हाथ साफ करते हुए दो नई पल्सर गाड़ी 125 सी.सी को अपना निशाना बनाया है मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि चांगोटोला थाने क्षेत्र में बजाज पल्सर का शोरूम है जहां पर हरीश रहांगडाले इस शोरूम का संचालन करते थे 14 फरवरी की रात्रि में जब हरीश रहांगडाले द्वारा शोरूम को 7:00 बजे ताला लगाया गया उसे समय शोरूम में 8 पल्सर गाड़ी रखी हुई थी किंतु जैसे ही 15 फरवरी की सुबह 8:00 बजे उन्होंने शोरूम खोला तो देखा कि सामने का ताला टूटा हुआ है और शोरूम से दो पल्सर गाड़ी 125 सी.सी की नहीं है जिसकी कीमत 1 लाख 90 हजार रूपये बताई जा रही है उसे अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसकी शिकायत हरीश द्वारा चांगोटोला थाने में दर्ज कर दी गई है पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ मामला कायम करते हुए अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है










































