देहात थाना क्षेत्र में आवदा अजापुरा सड़क मार्ग पर एक बाइक आगे जा रही कार में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। ग्राम ढोंढपुर निवासी भारत सिंह जाट और विष्णु जाट किसी काम से बाइक पर सवार होकर चंद्रपुरा जा रहे थे। तभी जानपुरा फीडर के पास उनके आगे जा रही कार में उनकी बाइक पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।
जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में भारत सिंह जाट उम्र 51 साल की मौत हो गई। जबकि विष्णु जाट को जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा हैं।पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।