नगर समीप वारासिवनी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक ने बारातियों से भरी इनोवा कार को ठोस मार दी। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक की ठोकर से इनोवा में सवार कार चालक और एक महिला बाराती घायल हो गये।
3 अप्रैल को शाम 5:30 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब इनोवा कार में बाराती लेकर ग्राम पलाकामथी से आमगांव गोंदिया जा रही थी। दोनों घायल कार चालक प्रदीप पटले 27 वर्ष ग्राम पलाकामथी थाना लालबर्रा और शालिनी पटले 30 वर्ष ग्राम सांवगी थाना वारासिवनी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल की शाम 5:30 बजे लालबर्रा क्षेत्र में आने वाले ग्राम पल्लाकामथी निवासी धनसिंह पटले के बेटे शैलेंद्र पटले की बारात पलाकामथी सेआमगांव गोंदिया जा रही थी। दूल्हा शैलेंद्र बारातियों के साथ अन्य कार में था और बारातियों से भरी अन्य कारे भी आमगांव के लिए जा रही थी। जब इनोवा कार बारातियों को लेकर आमगांव जाने पलाकामथी से बालाघाट की ओर आ रही थी तभी नगर समीप वारासिवनी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बारातियों से भरी इनोवा कार को ठोस मार दिया।
ट्रक की ठोकर से जहां इनोवा कार के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया वहीं इस इनोवा में सवार चालक प्रदीप पटले और महिला शालिनी पटले घायल हो गए ।
दुर्घटना में प्रदीप पटले को मामूली चोटें आई हैं वही शालिनी को सिर में चोट आई दोनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है ।










































