हट्टा पुलिस ने दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर किडनैप और रेप के मामले में दो आरोपी को हैदराबाद में गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से दोनों नाबालिक लड़की को छुड़ाया गया।
गिरफ्तार दोनों युवक तरुण परते 26 वर्ष ग्राम पीपलझरी थाना हट्टा और देउल पिता कमल दास खरोले 21 वर्ष ग्राम देवगांव थाना रामपायली निवासी है। दोनों युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई 2021 को दिन में ग्राम पीपरझरी से 16 एवं 17 वर्ष की दो नाबालिक लड़की अपने घर से बिना बताए चली गई थी। जिनके परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद दोनों लड़की के नहीं मिलने पर पुलिस थाना हट्टा में रिपोर्ट की थी।
हट्टा पुलिस ने दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर किडनैप करने के आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर दोनों लड़की की तलाश शुरू की।
लड़कियों के लापता होने के बाद से लगातार दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही थी। साइबर सेल और अन्य माध्यमों से हाल ही में सूचना मिली की दोनों लड़की आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में तरुण परते और देऊल खरोले के साथ में है और दोनों ने ही इन दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण कर लिया गया था।