लालबर्रा : पुरानी रंजिश पर दुकान में घुसकर की गई मारपीट

0

बालाघाट(पद्मेश न्यूज)। एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी को छोडऩे के बाद जहां अपनी सगी बहन को हवस का शिकार बनाया और बहन के साथ लिव इन रिलेशन  में रहने के बाद एक बच्चा पैदा होने  पर बहन को छोडक़र 18 वर्षीय लडक़ी को शादी का झांसा देकर उसे भी भगाकर ले गया औऱ अपने हवस का शिकार बना लिया। ऐसे गंदे अपराध में लिप्त इस व्यक्ति को वारासिवनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति अरुण पिता लिखीराम सोनवाने 31 वर्ष ग्राम सुसवा थाना किरनापुर निवासी है। जिससे 26 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण सोनवाने भवन निर्माण में मिस्त्री का काम करता है। 10 वर्ष पहले अरुण सोनवाने ने ग्राम बिरसोला की एक लडक़ी से शादी की थी जिससे उसकी एक लडक़ी है। बताया गया है कि सात आठ वर्ष पहले अरुण सोनवाने ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था, जिसके बाद अरुण सोनवाने ने 24 वर्षीय अपनी सगी बहन को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब परिजनों को अरुण सोनवाने द्वारा बहन के साथ किए गए कुकृत्य के संबंध में मालूम हुआ तब अरुण सोनवाने अपनी सगी बहन को पत्नी बनाकर रखने तैयार हो गया और दोनों बहन भाई लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। अरुण सोनवाने द्वारा बनाए गए शारीरिक संबंध से उसकी बहन ने एक लडक़े को जन्म दिया जो वर्तमान में 4 वर्ष का है । जब अरुण सोनवाने अपनी सगी बहन के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था और वह बालाघाट मिस्त्री का काम करने आ रहा था तब उसने गोंदिया के एक गांव की एक लडक़ी को भी रखेल बनाकर रखा हुआ था। हाल ही में अरुण सोनवाने अपने गांव से बालाघाट बूढ़ी में किराए से रहकर मिस्त्री का काम करता था और जुलाई माह में जनपद पंचायत बालाघाट में निर्माण कार्य चल रहा था इसी निर्माण कार्य में वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम जागपुर में रहने वाली 18 वर्ष की लडक़ी मजदूरी करने जनपद पंचायत बालाघाट आती थी उस समय स्लैब ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अरुण सोनवाने की जान पहचान इस लडक़ी से हुई और अरुण सोनवाने ने इस लडक़ी से अपने आपको कुंवारा बता कर जान पहचान बढ़ाई। यह लडक़ी अरुण सोनवाने की बातों में आ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए अरुण सोनवाने ने इस लडक़ी से बोला कि मैं अकेले रहता हूं और शादी करना चाहता हूं और लडक़ी अरुण सोनवाने की बातों में आ गई । 1 अगस्त को अरुण सोनवाने लडक़ी से मिलने रेंगाटोला आया और उसने लडक़ी को फोन करके बुलाया और यह लडक़ी बर्तन के पैसे देने के बहाने अरुण सोनवाने से मिलने रेंगाटोला आ गई। तब अरुण सोनवाने ने इस लडक़ी को मोटरसाइकिल में बैठाकर बालाघाट लाया और अपने किराए के कमरे में ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिसके बाद अरुण सोनवाने ने इस लडक़ी को गोंदिया के उसी गांव में ले गया जहां उसकी पहले से एक रखेल थी। यह लडक़ी और अरुण सोनवाने वहां पर दोनों पति-पत्नी के समान रहने लगे। बताया गया कि 1 अगस्त को लडक़ी के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट उनके परिजनों ने वारासिवनी पुलिस थाना में की थी जिसके बाद लडक़ी के परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे और अरुण सोनवाने की बहन और मां भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। 24 अगस्त को खबर मिली कि अरुण सोनवाने लडक़ी के साथ गोंदिया के उस गांव भादिया टोला में है तब लडक़ी के परिवार के लोग और अरुण सोनवाने की मां और बहन मोटरसाइकिल में भादीया टोला पहुंचे, जहां अरुण सोनवाने उस लडक़ी के साथ मिला किंतु उसकी रखैल फरार हो गई, अरुण सोनवाने की अच्छी धुनाई की गई और इस 18 वर्ष की लडक़ी के परिवार वाले ने उसे मोटरसाइकिल से बालाघाट महिला पुलिस थाना लाये। चूंकी यह मामला वारासिवनी पुलिस थाना से संबंधित होने से लडक़ी और अरुण सोनवाने वारासिवनी पुलिस के हवाले किया गया, जहां गुम इंसान दस्तयाबी की गई और इस 18 वर्ष की लडक़ी द्वारा की गई रिपोर्ट पर अरुण सोनवाने के विरुद्ध धारा 366 376 376(2)एन भादवि के तहत अपराध दर्ज कर अरुण सोनवाने को इस अपराध में गिरफ्तार किया गया जिससे 26 अगस्त को वारासिवनी की विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here