बालाघाट : वन विभाग पर जमीन हड़पने का आरोप

0

 तहसील लांजी के अंतर्गत आने वाली 9 ग्राम पंचायतो के आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि का मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा शुक्रवार को सौपे गए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने पुरखो से खेती कर रहे वन विभाग और राजस्व विभाग की  भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग की। वही मांग पूरी ना होने पर आगामी समय में होने वाले पंचायत चुनाव सहित अन्य चुनावो का बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी। पट्टे की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ी से उनके दादा बाबा वन विभाग और राजस्व भूमि पर खेती बाड़ी कर अपना जीवन निर्वाह करते आ रहे हैं जिसके पट्टे के लिए आवेदन दिया जा चुका है बावजूद इसके भी अब तक उन्हें पट्टे जारी नहीं किए गए हैं पट्टे की मांग को लेकर वे वर्ष 2017 से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी यह मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है वहीं वन विभाग उन्हें उक्त जमीन से वंचित कर रहा है वही जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं उन्होंने बताया कि लांजी क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतो के 107 ग्रामीणों के प्रकरण पूर्व से लंबित है जिन्होंने उस जमीन पर पट्टे की मांग करते हुए अपने आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर सरकार को भेज दिए हैं वही पट्टे की मांग को लेकर वे 4 वर्षों से लगातार शासकीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आज तक हमें पट्टे प्रदान नहीं किए गए हैं जिसके चलते समस्त पंचायतों के ग्रामीणों ने आगामी समय में होने वाले पंचायत सहित अन्य चुनाव का बहिष्कार करने का मन बनाया है और वे पट्टे ना मिलने पर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।उक्त मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों में कृष्णा पाचे, हीरामन कोड़ते सहित लांजी क्षेत्र के देवर बेली, बेलगांव, नेवरवाही, कंसौली, सर्रा, नदौरा,  चौवरिया, घोटी सहित अन्य गांवों के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों का समावेश रहा।


हमें हमारी भूमि से बेदखल किया जा रहा है- कृष्णा पाचे
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान ग्रामीण कृष्णा पाचे ने बताया कि हम पुरखों की जमीन पर हल चलाने जाते हैं तो वन विभाग वाले हमें रोक देते हैं बोलते हैं कि जगह के कागज दिखाओ जबकि हमे अभी तक विभाग ने पट्टा नहीं दिया है तो हम उन्हें कहा से कागज दिखाए। उस जमीन पर हमारी कई पीडी गुजर गई है हम भी उसी भूमि पर खेती कर रहे हैं लेकिन हमें सरकार द्वारा भूमि का पट्टा अब तक नहीं दिया गया है जिसके चलते विभाग वाले उस भूमि से हमें बेदखल कर रहे हैं हमारी मांग है कि हमें जल्द से जल्द उक्त भूमि का पट्टा दिया जाए ताकि हम परेशानियों से बच सके।


तो धरना प्रदर्शन कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे- हीरामन कोडते
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान एकता परिषद जन संगठन के मुख्य पदाधिकारी हीरामन कोड़ते ने बताया कि हमारे लांजी क्षेत्र की 9 पंचायतों में करीब 110 लोग ऐसे हैं जो बाबा दादा के जमाने से वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमि पर खेती करते आ रहे हैं उन्हें अब तक शासन द्वारा पट्टा प्रदान नहीं किया गया हैं जबकि पट्टा प्राप्त करने के लिए हम पिछले कई वर्षों से आवेदन निवेदन कर चुके हैं कई बार ऑनलाइन कागजात सरकार के पास भेज चुके हैं बावजूद इसके भी हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और पिछले 4 साल से हम शासकीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं हमारी मांग है कि हमें जल्द से जल्द पट्टे आवंटित किए जाएं यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो समस्त ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन कर पंचायत सहित आगामी समय में होने वाले सभी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here