बालाघाट से समनापुर नैनपुर तक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू

0

भारतीय रेलवे द्वारा गोंदिया से बालाघाट होते हुए तिरोड़ी और गोंदिया से समनापुर होते हुए नैनपुर तक पैसेंजर ट्रेन आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। जिसके चलते भारतीय रेलवे से जुड़े नागपुर जोन के रेलवे अधिकारियों का निरीक्षण कार्य भी प्रारंभ हो गया है ताकि पैसेंजर ट्रेन को तिरोड़ी तक और नैनपुर तक बढ़ाई जाए तथा जल्द ही इस ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम निर्धारण किया जा सके।

इसी मंशा से नागपुर जोन के दो एडीआरएम ए के सूर्यवंशी एवं जगताप निरीक्षण करते हुए दोपहर में बालाघाट स्टेशन पहुंचे। आपको बताये कि यह दोनों रेलवे अधिकारी स्पेशल ट्रेन से तिरोड़ी पहुंचे, जहां उनके द्वारा स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक सभी जानकारी ली गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारी उसी ट्रैन से बालाघाट स्टेशन पहुंचे जहां उनके द्वारा कुछ देर रुकने के पश्चात वे समनापुर के लिए रवाना हुये। समनापुर में रेलवे अधिकारियों द्वारा पैसेंजर ट्रेन को आगे नैनपुर तक बढ़ाने के संबंध में निरीक्षण करते हुए पूरी जानकारी ली गई।

यह भी बताएं कि बालाघाट स्टेशन में उनके आने का कार्यक्रम निर्धारित नहीं होने के कारण रेलवे अधिकारी ट्रेन से नीचे नहीं उतरे और कुछ देर पश्चात ही समनापुर के लिए रवाना हो गए थे। इसी दौरान ट्रेन में ही उनसे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा मुलाकात कर जिले से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए समस्या निराकरण की मांग की गई

तिरोड़ी स्टेशन में निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ए के सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि कटंगी वाली ट्रेन तिरोड़ी तक आएगी, यहां लाइन बन गई है तो ट्रेने आएगी ही। इन रेलवे ट्रैको पर पैसेंजर गाड़ियां धीरे धीरे चलना शुरू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here