बिजली वितरण कंपनी कर्मचारी अधिकारियों की मांग हुई पूरी

0

कार्य का बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के बाद विद्युत वितरण कंपनी ने अधिकारियों कर्मचारियों की सभी 5 सूत्री मांगे मान ली है जिसके बाद 1 नवंबर से शुरू की गई विद्युत कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई।

हड़ताल पर गए सभी अधिकारी कर्मचारी कार्य पर पुनः लौट आए जिन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कार्यालय परिसर में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया आपको बताएं कि डीए, इंक्रीमेंट राशि, एरियर का भुगतान,14% एनपीए  का अंशदान ,वेतन वृद्धि और आउट सोर्स कर्मचारियों को बोनस दिए जाने सहित अपनी विभिन्न पांच सूत्री मांगों को लेकर विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। जहां 1 नवंबर मप्र स्थापना दिवस के दिन से शुरू की गई इस हड़ताल के दौरान संगठन से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों ने विघुत विभाग के सभी कार्यालयो पर ताला जड़कर, कार्य का बहिष्कार कर किया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here