बिहार में अब ‘रिवर्स मोड’ में होगा विभागों का बंटवारा! CM भाजपा का तय, लेकिन गृह विभाग पर सस्पेंस बरकरार

0

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब एनडीए (NDA) के घटक दलों के बीच कैबिनेट और विभागों के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बार विभागों के आवंटन के लिए ‘रिवर्स मोड’ (Reverse Mode) फॉर्मूले की चर्चा सबसे अधिक है।

क्या है ‘रिवर्स मोड’ फॉर्मूला?

इस फॉर्मूले का मतलब है कि वर्तमान में भाजपा के पास जो विभाग हैं, वे जदयू (JDU) को मिल सकते हैं, और जदयू के पास मौजूद विभाग भाजपा के कोटे में जा सकते हैं। एनडीए के रणनीतिकारों का मानना है कि इस अदला-बदली से दोनों दलों को नए क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा और प्रशासनिक ताजगी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here