बीएसएनएल मोबाईल टॉवर एवं कार्यालय का केबल तार चोर अजय को भेजा जेल

0

नगर मुख्यालय के बालाघाट रोड़ मानपुर मोक्षधाम पहुंच मार्ग स्थित बीएसएनएल (दूरसंचार विभाग) कार्यालय से सोमवार व मंगलवार की रात्रि में तीन व्यक्तियों के द्वारा टॉवर एवं कार्यालय से केबल तार की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तभी दो व्यक्तियों को बीएसएनएल कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया था तो वहीं एक युवक फरार हो गया था तो दूसरा भागने के दौरान विशाल बोपचे घायल हो गया था जिसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। लालबर्रा पुलिस ने मुरझड़ निवासी अजय बोपचे, नेवरगांव वा. निवासी विशाल बोपचे के खिलाफ भादवि. की धारा ४५७, ३८०, १८६, ३५३, ३३२, ३८२, ३४ के तहत मामला पंजीबध्द किया एवं ८ फरवरी को आरोपी अजय बोपचे को न्यायालय वारासिवनी में पेश कर जेल भेज दिया है एवं अन्य फरार आरोपी की पतासाजी कर रही है। बीएसएनएल मोबाईल टॉवर व कार्यालय का केबल तार चोरी करते पकड़ाये गये युवक को पुलिस न्यायालय से रिमांड में लेकर अभिरक्षा में रखकर पूछताछ करती है तो केबल तार (वायर) चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफास हो सकता हैै।

आपकों बता दे कि लालबर्रा सहित अन्य स्थानों से बीएसएनएल टॉवर के केबल तार चोरी होने के साथ ही गत दिवस पद्मेश सिटी केबल बालाघाट के द्वारा प्रसारण के लिए बिछाई गई फाईबर ऑप्टिकल वायर की भी चोरी हो चुकी है और चोरों के द्वारा जो केबल वायर की चोरी की जा रही है यह सिर्फ ब्रांडबेड (इंटरनेट) कनेक्शन के काम आता है जिससे ऐसा लग रहा है कि वर्तमान समय में जिन लोगों ने बालाघाट जिले में ब्रांडबेड (इंटरनेट) का नया काम शुरू किया है उन्हे केबल तार, फाईबर ऑप्टिकल वायर की चोरी कर विक्रय कर रहे होगें। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केबल तार की चोरी करते हुए पकड़ाये युवकों से कड़ाई से पूछताछ करती है तो बीएसएनएल टॉवर व केबल के फाईबर ऑप्टिकल वायर की चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।

दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि ७ व ८ फरवरी की रात करीब २ से ३ बजे के बीच लालबर्रा मुख्यालय के मानपुर स्थित बीएसएनएल टॉवर से केबल तार चोरी करते हुए दो युवक को पकड़ा गया था जिसमें से एक युवक विशाल बोपचे भागने के दौरान घायल हो गया था जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है एवं दूसरा मुरझड़ निवासी अजय बोपचे को गिरफ्तार कर ८ फरवरी को न्यायालय वारासिवनी में पेश कर जेल भेज दिया है जिससे चोरी के संबंध में और जानकारी लेने का प्रयास किया गया है परन्तु उसे जानकारी नही है, अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ करने पर केबल चोर गिरोह का खुलासा हो सकता है और पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here