एनजीटी से मिले आदेश के बाद तालाबो का अतिक्रमण हटाने, तालाबों का संरक्षण व संवर्धन कर तालाबो का विकास किए जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा बूढ़ी मेहरा तालाब के भीतर बने मकानों को हटाने की योजना बनाई गई है।
जिसके तहत नगर पालिका के राजस्व विभाग ने गुरुवार को बूढ़ी तालाब के भीतर मकान बनाकर निवास करने वाले 16 मकान धारकों को नोटिस जारी किए हैं। जिन्हें 15 दिनों की मोहलत देते हुए इन 15 दिनों में तलाब के भीतर उनके द्वारा किए गए सभी अतिक्रमण को हटाने को कहा गया है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बताया कि कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। सभी ने बूढ़ी तालाब के अतिक्रमण को हटाने की सहमति दी है हमने 2 बार अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस भेजा है अब दोबारा उन्हें नोटिस तामील नहीं किया जाएगे, सीधे बुलडोजर भेजकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।










































