वर्तमान में सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है उसके बावजूद भी वाहन चलाने वाले लापरवाही करते दिखाई दे रहे हैं.जबकि पुलिस द्वारा सुरक्षा सप्ताह शुरू होने के पूर्व ही सभी को सूचना देकर बताया गया है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह चालू हो रहा है, वाहन पर बैठते समय सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है वही मोटरसाईकिल चालक को हेलमेट पहनना आवश्यक है. उसके बावजूद भी फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर वाले लापरवाही करते दिखाई दे रहे हैं. जिससे उनकी जान पे बन आती है. इसी प्रकार का एक मामला पुलिस थाना रुपझर के अंतर्गत पुलिस चौकी उकवा के सामने आया है. जहाँ उकवा चौक पर एक बेकाबू कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत मे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि टू व्हीलर वाला और मोटरसाईकिल वाला दोनों ही एक ही दिशा से आ रहे थे मोटरसाइकिल वाला देवीसिंह कुमरे निवासी पानी टोला वार्ड नंबर 12 साईं नगर जाती गोंड बस स्टैंड उकवा से रेंज ऑफिस गुदमा की ओर आ रहा था गुदमा की और जाने के लिए इंडिगेटर जलाया वही पीछे से आ रही फोर व्हीलर अभिषेक नामक गाड़ी मालिक बैहर निवासी के द्वारा मोटरसाइकिल वाले को टक्कर मारते हुए चोट पहुंचाई मोटर साइकिल चालक देवीसिंह कुमरे पिता मोहन लाल कुमरे के सर पर एवं हाथ की उंगली पर तथा घुटने पर चोट आई ग्रामीणों के द्वारा तत्काल दौड़कर देवीलाल कुमरे को उठाया गया और 108 पर डायल किया गया किंतु 108 आने में काफी समय था इसलिए 100 नंबर को डायल किया गया तत्काल पुलिस चौकी प्रभारी उकवा अर्जुनसिंह समलिया के द्वारा 100 नंबर भेज कर देवीलाल कुमरे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उकवा में लाया गया जहां पर फार्मेसिस्ट परेश मर्सकोले एवं वार्डबॉय राजू हाडगे के द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल क़ो बालाघाट जिला अस्पताल रिफर किया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है.









































