बेशरम रंग को अब तक 10 करोड़ लोगों ने देखा:कन्ट्रोवर्सी के बीच पॉपुलर हो रहा है सॉन्ग, सिर्फ 6 दिनों में व्यूज 100 मिलियन के पार

0

कन्ट्रोवर्सी के बीच पठान के गाने बेशरम रंग को 10 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही इसके मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। 12 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को 6 दिन में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ लोगों ने देख लिया है।

हालांकि रिलीज के बाद से ही ये गाना विवादों में बना हुआ है। इस गाने का विरोध करने वालों का मानना है कि इसमें एक्ट्रेस को भगवा कपड़े पहन आपत्तिजनक डांस करते दिखाया गया है। विरोधियों का कहना है कि अगर गानें में बदलाव नहीं किया गया तो वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

सिर्फ 6 दिन में 10 करोड़ व्यूज मिले

पठान के मेकर्स यशराज फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बेशरम रंग को 10 करोड़ से अधिक देखा गया है और अभी तो इसकी शुरुआत है। यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर अपने नजदीकी थिएटर्स में 25 जनवरी को पठान को देखकर आनंद लीजिए।’

बता दें कि शाहरुख-दीपिका फीचर्ड इस गाने को शिल्पा रॉव ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा विशाल-शेखर ने गाने को कंपोज किया है।

क्यों हो रहा विवाद

जब से बेशरम रंग रिलीज हुआ है तब से इस गाने को लेकर देश के कई हिस्सो में विरोध हो रहा है। विरोध करने वाले लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है।

विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सात राज्यों में जारी है विरोध

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की पठान को लेकर 7 राज्यों में विरोध शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहे हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित पांच लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में शिवसैनिकों ने फिल्म से बेशरम रंग गाना हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। यूपी के मथुरा में हिंदू महासभा फिल्म का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here