बैंक कर्मचारी मिला पॉजिटिव,वारासिवनी एसबीआई बैंक को किया गया बंद !

0

देश प्रदेश और जिले में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का दौर चल रहा है जिसके कारण लोग डरे हुए हैं ऐसे में नगर के भारतीय स्टेट बैंक वारासिवनी के एक कर्मचारी कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जिसके बाद बैंक के कर्मचारियों में दहशत स्पष्ट देखी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के भारतीय स्टेट बैंक में बालाघाट से रोजाना एक कर्मचारी कार्य करने के लिए आता है जिस की तबीयत खराब होने पर उसके द्वारा कोरोना जांच बालाघाट में कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आ गई। जिसकी सूचना कर्मचारी के द्वारा तत्काल बैंक प्रबंधक को दी गई जिसके बाद बैंक प्रबंधक के द्वारा बैंक में लेनदेन करने पहुंचे सभी ग्राहकों को वापस जाने के लिए कहा गया।

जिसके बाद पूरे स्टाफ को जानकारी देकर बैंक दोपहर 2 बजे बैंक का शटर गिराकर बंद कर दिया गया। जिसके बाद सभी कर्मचारी शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर सभी की कोरोना जांच की गई इस दौरान बैंक के ग्राहक बैंक के सामने पहुंचे और बंद होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई ग्राहक तो घंटों इंतजार करते रहे कि थोड़ी देर बाद बैंक खुल जाएगा परंतु बैंक नहीं खुलने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here