बैहर तहसील के वनांचल क्षेत्र छपरावाही से आधा दर्जन बैगा महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और उन्होंने बैगा महिलाओं को मिलने वाली पोषण आहार की राशि नहीं मिलने की शिकायत बताई।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बीते 2 वर्ष से पोषण आहार की राशि उन्हें भी लगातार मिल रही थी। लेकिन बीते 5 महीने से यह राशि उनके खाते में नहीं आ रही है। इसके लिए उनके द्वारा हर कार्यालय में जानकारी दे दी गई है। बावजूद इसके उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
बाइट बसंती बाई, निवासी छपरावाही पंचायत
आपको पता है कि शासन द्वारा बैगा महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार पोषण आहार की राशि दी जाती है जिससे वे अपने खर्चे चला सके। हालांकि बीते कुछ महीने पहले शासन द्वारा बजट आवंटित नहीं किए जाने के कारण यह राशि एक दो महीने के लिए रोकी गई थी लेकिन बजट मिलते ही एक साथ राशि आवंटित कर दी गई थी। छपरवाही निवासी 6 महिलाओं को यह राशि क्यों नहीं मिल रही यह तो विभाग के लिए भी जांच का विषय है।