बैहर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा

0

बालाघाट भरवेली थाना अंतर्गत बैहर रोड ग्राम टेकाड़ी पिपरटोला टोला के पास मोटरसाइकिल रोड रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई । इस हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक युवक सुनील पिता धनलाल उइके 35 वर्ष और राहुल पिता कोपसिह मर्सकोले 27 वर्ष दोनों ग्राम चालीसबोड़ी चौकी सोनेवानी थाना रूपझर निवासी है। 22 जनवरी की शाम 7:15 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक बालाघाट से मोटरसाइकिल में अपने गांव जाने निकले थे। जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों युवक का शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रख दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को दोपहर में सुनील उइके और राहुल मर्सकोले दोनों मोटरसाइकिल में अपने किसी काम से बालाघाट आए थे और बालाघाट से अपना काम निपटाना के बाद दोनों मोटरसाइकिल में अपने गांव चालीसबोड़ी जाने निकले थे। शाम 7:15 बजे करीब बैहर रोड़ ग्राम टेकाड़ी के पिपरटोला के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकरा गई। इस जबरदस्त सड़क दुर्घटना में सुनील उइके और राहुल मर्सकोले की सम्भवतः मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी।सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिए। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही दोनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों मृतकों का शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए हैं। जिनका पोस्टमार्टम 23 फरवरी को किया जाएगा।

माता-पिता का इकलौता बेटा था राहुल

राहुल मर्सकोले अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जो अपने माता-पिता के साथ खेती किसानी करता था। जिसकी तीन बहने हैं और तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। वही सुनील उइके भी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था। जिसके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी किरण उइके और दो बेटी है जिनमें बड़ी बेटी अवनी ढाई वर्ष और छोटी बेटी गजल डेढ़ वर्ष की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here