शारदेय नवरात्र पर्व 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है इस अवसर पर नगर सहित क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ मां भगवती की प्रतिमा सार्वजनिक पंडाल में विराजित कर मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रचलित कर विधि विधान से वैदिक मंत्र चरण के साथ मां भगवती की आराधना हर्ष के साथ की जा रही है। जिसमें सुबह शाम मां भगवती की विशेष आरती कर पंडाल की भव्यता को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर में भी हर्षोल्लाह उसके साथ शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्र मनाया जा रहा है जिसमें मां भगवती के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जा रही है।
सम्राट नगर में विराजी माता जगदंबा
नगर के डॉक्टर बी आर अंबेडकर मंगल भवन परिसर में सम्राट नगर दुर्गा उत्सव समिति वार्ड नंबर 1, 2, 3 वारासिवनी के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां भगवती राजराजेश्वरी जगदंबा भवानी की प्रतिमा 15 अक्टूबर को स्थापित कर नवरात्र पर्व का प्रारंभ किया गया। जिसमें विधि विधान से मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की गई जहां पर सुबह-शाम माता की आरती की जा रही है। सम्राट नगर दुर्गा उत्सव समिति का यह 34 वां वर्ष है जिसमें दुर्गा उत्सव को और भव्य बनाने का कार्य किया गया है परंतु आदर्श आचार संहिता के कारण शांतिपूर्ण रूप से शासन के निर्देश अनुसार पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भव्य गरबे का आयोजन किया गया है राजमहल की तरह भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है जिसमें मां भगवती सिंहासन पर विराजित है जिनके आसपास उनका वाहन सिंह और चार अन्य माताएं है। जहां पर माता रानी के दर्शन और गरबा देखने खेलने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। वहीं नवरात्र की नवमी को हवन पूजन के साथ विशाल भंडारा एवं दशहरे के अगले दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति सदस्यों के द्वारा अधिक अधिक संख्या में भक्त जनों से उपस्थित होकर मां भगवती के आशीर्वाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
गोल्डन पंडाल में विराजी जगत जननी
नगर के गांधी चौक में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष में श्री जय जन जागृति दुर्गा उत्सव समिति गांधी चौक के द्वारा 15 अक्टूबर को मां भगवती की प्रतिमा विराजित कर आराधना की जा रही है। जहां पर पंडाल को भव्य बनाने का कार्य किया गया है जो स्वर्ण महल के रूप में पूरा गोल्डन पंडाल बनाया गया है जिसमें हाथियों छवि बनी हुई है। विदित हो कि इस श्री जय जन जागृति दुर्गा उत्सव समिति का यह 39 वां वर्ष है जिसमें 15 अक्टूबर को विधि विधान से मां भगवती की स्थापना कर आराधना की जा रही है। इस पर्व का समापन हवन पूजन और भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा जहां पर प्रतिदिन भंडारा वितरण किया जा रहा है। इस दौरान इस गोल्डन पंडाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।