भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व ,सावन मास जिले भर में पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। जहां सावन के इस महीने में जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में भगवान शिव की आराधना पूर्ण विधि विधान के साथ की जा रही है। सावन मास के पावन अवसर पर रोजाना ही जिले भर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहे हैं तो वही जगह-जगह से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए कावड़ यात्रा निकालने का दौर बा-दस्तूर जारी है।इसी कड़ी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी अपनी 36 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए नगर के वार्ड नंबर 21 से महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के जल अभिषेक के लिए कावड़ यात्रा निकाली। महागौरी महिला दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नगर के वार्ड नंबर 21 से निकल गई इस कावड़ यात्रा में उपस्थित महिलाएं पीले वस्त्र में नजर आई।जिन्होंने कावड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के लिए भजन की प्रस्तुति दी, तो वहीं ढोल नगाड़े की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकती हुई नजर आई। जो कावड़ में जल लेकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के समीप स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां समस्त महिलाओं ने बारी- बारी से भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।