बालाघाट (पदमेश न्यूज़)।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीण बौद्ध संघ भरवेली द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों की आयोजन किए गए। जहां सुबह 9 बजे सामूहिक भोजन दान, 10 बजे परित्राण पाठ संपन्न किया गया। तो वही शाम 5 बजे अंबेडकर भवन भरवेली से नगर भ्रमण के लिए भगवान बुद्ध की विशाल झांकी निकाली गई। जो अंबेडकर भवन से मेन रोड होते हुए भरवेली थाने तक गई। वही वापसी मेन रोड होते हुए रमाई परिसर भरवेली में समाप्त हुई। झांकी के पश्चात रात 8 बजे बच्चों द्वारा शानदार बुद्ध भीम गीतों की प्रस्तुति दी गई। उसके पश्चात कक्षा पांचवी से कक्षा 12वीं तक अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को ग्रामीण बौद्ध संघ भरवेली द्वारा सम्मानित किया गया।उसके पश्चात मंचीय व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। जिसमें सामाजिक बच्चो ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं भीम गीत पेश किए। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र फूलोंके, केवलदास वासनिक, देवानंद उके, श्याम ठवरे, तुलसीदास मेश्राम ,संत कुमार वासनिक, मिलिंद भालेकर, प्रमोद मेंश्राम, प्रशांत डोंगरे, आदर्श रामटेके, प्रतीक, कमला नंदा गौली ,अनीता वाहने, दुर्गा मेश्राम, कल्पना वासनिक, रेवती डोंगरे ,ममता फूलोंके, सुनीता भलावी सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य व सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










































