भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल वारासिवनी के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर कॉलेज चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती माल्र्यापण कर समारोह पूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित जनों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले छायाचित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डालकर विस्तार पूर्वक बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया। पद्मेश से चर्चा करते हुये पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक दिव्य पुरूष थे। जिन्होने हमेशा जनता के हित में कार्र्य किया। उन्होने समरसता व विद्या ग्रहण करने का लोगो को संदेश दिया है। ऐसे महानपुरूख के जयंती अवसर पर वे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया अयोजन सराहनीय है। हम लोग हमेशा से शिक्षाविद् लोगो का सम्मान करते है। हमारे भाजपा संगठन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुेले का सम्मान आज से नही कई दशक से किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ जन व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, वरिष्ठ भाजपाई छगन हनवत, शैलेन्द्र सेठी व नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप चौहान पुष्पा बिसेन सोनू जैन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व अन्य भाजपाई मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के सभी ५ ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।