पटना : चुनाव आयोग जशुक्रवार को जिस समय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर रहा था उस समय पटना की सड़कों पर दूसरा ही नजारा दिखाई दिया। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के कार्यकर्ताओं को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर लाठी-डंडे से पिटाई की। बताया जा रहा है कि कृषि सुधार से जुड़े विधेयकों का विरोध करते हुए जेएपी के कार्यकर्ता भाजपा के ऑफिस में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शरू हो गया। धीरे-धीरे इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें भाजपा के कार्यकर्ता लाठी डंडों से जेएपी के कार्यकर्ताओं की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। समझा जाता है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कृषि सुधार से जुडे़ विधेयकों का मुद्दा जोर पकड़ेगा। विपक्ष की पार्टियां इस मुद्दे पर एनडीए को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा।