नगर पालिका चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न राजनैतिक संगठन के द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पालिका चुनाव के तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की माने तो भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और भाजपा का अपना एक अलग स्वरूप है और नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनाव की तारीख तय होने के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा चुनाव के रूपरेखा तैयार की जाएगी