भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली

0

नगर में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में 5 मार्च को शक्ति वंदन पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पटले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें गांधी बाल उद्यान में समस्त महिलाओं का एकत्रीकरण किया गया जहां से दीनदयाल चौक होते हुए रैली निकाली गई। यह पदयात्रा दीनदयाल चौक बस स्टैंड जय स्तंभ चौक नेहरू चौक अंबेडकर चौक सहित अन्य चौक चौराहा और गलियों का भ्रमण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान देश और प्रदेश सरकार के कार्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के प्रयास की सराहना की गई। पद्मेश से चर्चा में पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला पटले ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की तरफ सफल कदम बढ़ाया है जो एक सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है उसी से महिलाओं को जोड़ना है। प्रत्येक महिला खुश है कि उनको सरकार मजबूत करने का काम कर रही है जिसके परिपेक्ष में यह पदयात्रा नगर में निकाली गई है यह तीन दिवसीय कार्यक्रम था जिसमें पहले दिन बालाघाट में दौड़ आयोजित करवाई गई दूसरे दिन पदयात्रा और कल प्रधानमंत्री का संबोधन होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here