भारत ने चीन को दी मात, बना UN की बॉडी ECOSOC का सदस्य

0

India China: भारत ने चीन को बड़ी मात दी है। संयुक्त राष्ट्र में प्रतिष्ठित इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) में जगह बनाने के लिए भारत का चीन से मुकाबला हुआ है, जहां सदस्य देशों ने भारत का साथ दिया।भारत काउंसिल से जुड़े महिला स्थिति आयोग का सदस्य बन गया है और चार साल इस पद पर रहेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। टीएस तिरुमूर्ति ने लिखा, भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC में सीट हासिल कर ली है। भारत महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CWS) का सदस्य चुना गया है। यह बताता है कि महिलाओं को लेकर हमारी प्रतिबद्धता किस तरह की है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम कितना काम कर रहे हैं। इस समर्थन के लिए सभी का आभार।

यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वीमेन (Commission on Status of Women) के सदस्य के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन के बीच मुकाबला हुआ था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की, लेकिन चीन को आधे सदस्य देशों के वोट भी नहीं मिले।

बाज नहीं आ रहा चीन, बॉर्डर पर बिछा रहा ऑप्टिकल फाइबर केबल

China पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चालबाजियां करने से बाज नहीं आ रहा। ताजा जानकारी के अनुसार,, चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रहा है, जबकि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए उच्च स्तरीय बातचीत हो रही है। अधिकारियों ने बताया, सीमा पर अपना संचार तंत्र मजबूत करने के लिए चीनी सेना (PLA) पैंगोंग झील के दक्षिण भाग में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रही है। पीएलए की मंशा सीमा पर लंबे समय तक रुकने की है। अधिकारी के मुताबिक, भारत की चिंता यह है कि वे झील के दक्षिणी हिस्से में केबल बिछाने का काम तेजी से कर रहे हैं। 1 महीने पहले PLAने झील के उत्तरी इलाके में भी इसी तरह की केबल बिछाई थी। सैटेलाइट तस्वीरों में पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से की रेत वाली जगहों पर असामान्य लाइनें नजर आई हैं, इसके बाद अलर्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here