भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता Flip Phone फोन! कीमत 30 हजार रुपये से भी कम

0

इसे आप भारत का सबसे सस्ता फ्लिप फोन भी कह सकते हैं। AI+ Nova Flip 5G के साथ कंपनी ने AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G को भी पेश किया है। AI+ Nova Flip 5G के साथ 6.9 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन है और 3.1 इंच की कवर स्क्रीन है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

AI+ Nova Flip 5G की कीमत

AI+ Nova Flip 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। फोन को ग्लेशियर व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, लेकिन कंपनी ने बिक्री तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

AI+ Nova Flip 5G की स्पेसिफिकेशन

AI+ Nova Flip 5G में 6.9 इंच की मेन डिस्प्ले है जो कि AMOLED पैनल है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में दूसरी डिस्प्ले 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है। AI+ के इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर है और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB की uMCP 2.2 स्टोरेज है। फोन में Android 15 आधारित NxtQ OS मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो AI+ Nova Flip 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो कि 10x डिजिटल जूम के साथ आता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए AI+ Nova Flip 5G के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

AI+ Nova Flip 5G की बैटरी

AI+ Nova Flip 5G में 4,325mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की वायर चार्जिंग है जो कि PD3.0 और PPS स्टैंडर्ड को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल 5G SIM का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth, NFC, OTG, GPS और L1- L5 बैंड्स का सपोर्ट है। फोन का कुल वजन 193 ग्राम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here