भारत स्काउट गाइड की जिला स्तरीय बैठक संपन्न पुरानी कार्य योजना की समीक्षा कर नई गतिविधि का दिया प्रशिक्षण

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। टिहलीबाई शासकीय माध्यमिक शाला परिसर स्थित भारत स्काउट गाइड का जिला प्रशिक्षण केंद्र में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत स्काउट गाइड संघ जिलाध्यक्ष छगन हनवत ,डीईओ बालाघाट अश्वनी कुमार उपाध्याय ,जिला मुख्य आयुक्त के जी बिसेन सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें जिले के शिक्षकों की बैठक लेकर सत्र २०२५-२६ के कार्यक्रम पंजीयन प्रशिक्षण, बालचर रवि, पत्रिका, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यूआईडी यूनिफ ॉर्म संबंधी विषय पर चर्चा कर १५ अगस्त को वृक्षारोपण कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। जिसके बाद उपस्थित शिक्षकों को तन मन से अपने बच्चों के साथ कार्य करने शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीमती अमिता शर्मा ,डोलीराम भगत, इनेद्र डहरवाल ,राजकुमार टेंभरे ,हरीप्रसाद देशमुख ,रेखचंद नागेश्वर ,देवलाल राहंगडाले ,मकबूल अहमद कुरेशी ,भुनेंद्र सिलेकर, सुरेंद्र सिंह पंन्द्रे ,सोहनलाल पटले ,नीता बोपचे ,श्रीमती लक्ष्मी पटले, उमावती मार्को, जुंगा भलावी ,रेवती उइके ,रतनमाला गौरे ,शशिभूषण चौहान ,अलीम अली कुरेशी सहित अन्य प्रशिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

स्काउट गाइड की कार्य योजना के दौरान प्रशिक्षण दिया गया-छगन हनवत

जिलाध्यक्ष छगन हनवत ने बताया कि दो बैठक एक साथ रखी गई है जिसमें जिला कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय स्काउट गाइड की बैठक थी। इसमें जिले के सभी गाइड आए हैं इनका प्रशिक्षण हो रहा है सौभाग्य है कि भारत स्काउट गाइड का जिला कार्यालय वारासिवनी में है। यह जर्जर भवन को भारत स्काउट गाइड और नगर के दानदाताओं के द्वारा आपसी सहयोग से पुन: स्थापित किया गया है। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी ब्लॉक से शिक्षक आए हुए हैं वर्ष भर के कार्य योजना बनाई जाती है। उसी गतिविधि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है वहीं कई स्कूल ऐसे हैं जहां योजना नहीं है निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय करने का प्रयास है।

पूर्व वर्ष की कार्य योजना थी उसकी समीक्षा की गई-के जी बिसेन

जिला आयुक्त के जी बिसेन ने बताया कि जिला स्तर पर भारत स्काउट गाइड हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्काउट गाइड का कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें उनकी वार्षिक गतिविधि का खाका बनाकर हमारे द्वारा यहां से दिया जाता है। जिसे वह लेकर क्षेत्र में समाज के बीच पहुंचते हैं जहां पर उनके द्वारा कार्य किया जाता है। एक बैठक है जिसमें पूर्व वर्ष की जो योजना थी उसकी समीक्षा की गई है, वहीं इस वर्ष की गतिविधियां तैयार की गई है। इसमें योजना को जनता एवं गांव गांव तक आगे कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here