भावुक एम्बाप्पे को समझाने ग्राउंड पर पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों:जीत के बाद मेसी ने टेबल पर चढ़कर डांस किया

0

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद कतर के लुसैन स्टेडियम में हार-जीत के रंग दिखे। विजेता अर्जेंटीना के खिलाड़ी जश्न में डूबे थे तो फ्रांस की टीम उदास थी। उनके खिलाड़ी ग्राउंड पर ही रो पड़े। किलियन एम्बाप्पे वहीं बैठ गए। उन्हें उदास देख फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों स्टेडियम से उतरे और उनके पास पहुंचे गए और एम्बाप्पे को गले लगा लिया।

मैक्रों फाइनल मैच देखने के लिए कतर पहुंचे थे। बाद में उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम से 20 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपने अच्छा खेला। उधर, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। मेसी टेबल पर चढ़ गए और जमकर नाचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त दी
अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस को हराकर फुटबॉल का नया बादशाह बन गया है। उसने रविवार की देर रात पिछले वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस को 3-3 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त दी। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here