Patna Se Pakistan 2 Poster Out: साल 2015 में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फिल्म पटना से पाकिस्तान ने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी नजर आई थीं। संतोष मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन था और निरहुआ का एक्शन अवतार फैंस को पसंद आया था। काफी समय से फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा हो रही थी और अब मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। निरहुआ की अपकमिंग फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 (Patna Se Pakistan 2) का पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें निरहुआ का लुक आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
निरहुआ (Nirahua) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पटना से पाकिस्तान 2 का पोस्टर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस पोस्टर में निरहुआ का खूंखार अवतार देखने के लिए मिल रहा है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि निरहुआ के बड़े-बड़े बाल और लंबी-लंबी दाढ़ी है और उनके हाथों में हथकड़ी बंथी हुई है। इस पोस्टर में उन्होंने अपने हाथ ऊपर कर रखे हैं और उनकी हालत भी काफी खराब दिख रही है। इसके साथ ही फिल्म का विलेन भी साफ नजर आ रहा है, जो एक आतंकवादी लग रहा है और उसके साथ में खंजर है, जो खून से सना हुआ है। इस पोस्टर के साथ ही लिखा है, ‘जुबली स्टार निरहुआ भैया फिर से मचायेंगे सिनेमाघरों में भोजपुरी सिनेमा का धमाल!’ फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय है। (










































