भोपाल से बालाघाट आ रही एक निजी ट्रैवलर्स की बस खाई में पलटने से बस में सवार 30 से 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह भीषण सड़क हादसा तामिया और परासिया के बीच आने वाले देलाखारी अंकित ढाबे के पास का बताया गया है। जहां बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र के ग्राम चिचगांव निवासी रामकिशोर पटले, उनकी 40 वर्षीय पत्नी वसुंधरा पटले और उनकी 3 वर्षीय बेटी पूर्वी पटले सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। जिसमें से रामकिशोर को मामूली चोट आई है। तो वहीं उनकी पत्नी और बेटी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंचगांव निवासी रामकिशोर पटले भोपाल में किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में जनसंपर्क का कार्य संभालते हैं। जिनकी पत्नी और बेटी भी उन्हीं के साथ भोपाल में रहती है। जो अपने पैतृक गांव चिंचगांव में एक पूजा में शामिल होने के लिए भोपाल से निकले थे। जो भोपाल से बालाघाट की ओर आ रही बालाघाट की एक निजी कंपनी की बस में सवार हुए थे । बताया जा रहा है कि यह बस तामिया और परसवाड़ा के बीच देलाखारी पहुंची ही थी कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई जो अंकीता ढाबे के पास सड़क किनारे खाई में पलट गई। जहां इस सड़क हादसे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के करीब 30 से 40 लोग घायल हो गए जहां स्थानीय प्रशासन की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए परासिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा के लिए रिफर किया गया। जिसमें चिंचगांव निवासी पटले परिवार भी शामिल था। जहा प्राथमिक उपचार कराकर श्री पटेल ने पत्नी वसुंधरा और बेटी पूर्वा को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल वसुंधरा और उनकी बेटी पूर्वी पटले खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं










































