मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मलेरिया रथ

0

जिले में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू से लोगो को जागरूक करने के लिए बीते वर्ष की तरह मंगलवार को मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद गाँवो में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया था वही रथ बुधवार की सुबहा से जिला अस्पताल में खड़ा नजर आया।

जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि रथ में खराबी आ गई थी इस वजह से मलेरिया रथ को प्रचार प्रसार के लिए रवाना नहीं किया गया है।

दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी रामजी भलावी ने बताया कि मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर यह रथ प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया था लेकिन वाहन का टायर खराब हो गया है ऐसी जानकारी मिली थी इस जानकारी से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत करा दिया गया है वाहन का टायर बदलकर उसे गुरुवार से ग्रामीण अंचलों के लिए रवाना किया जाएगा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here