बिरसा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अचानकपुर में निर्माणाधीन मकान की छत के ऊपर पर एक युवक 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से झुलस गया। विद्युत करंट से झुलसे युवक विष्णु पिता भगवानदास पंचेश्वर 19 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु पंचेश्वर के परिवार में माता-पिता और बड़े भाई है सभी लोग खेती और मजदूरी करते हैं। बताया गया है कि ग्राम अचानकपुर में ही सुखचरण तिलासे द्वारा नया मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी स्लैब ढलना बाकी है। 17 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे करीब सुखचरण तिलासे के निर्माणाधीन मकान में स्लैब ढलाई के लिए लिफ्ट मशीन लगाई जा रही थी। जहां पर विष्णु पंचेश्वर के पहचान के लड़के काम कर रहे थे। जिन्हें देखकर विष्णु पंचेश्वर शिवचरण तिलासे के निर्माणाधीन मकान के ऊपर चढ़ा था तभी विष्णु पंचेश्वर मकान के ऊपर से गुजरी 11000 वोल्टेज की विद्युत लाइन के संपर्क मैं आने से उसका चेहरा हाथ पैर विद्युत करेंट से झुलस गए। विद्युत करंट से झुलसे विष्णु पंचेश्वर को बिरसा के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट विफल किया गया है।










































