जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे बालाघाट की राजनीति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां अब विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन खुलकर प्रत्याशियों के समर्थन में आकर अपनी बात रख रहे हैं। तो वही कई संगठन प्रत्याशियों को दिए गए अपने समर्थन को वापस ले रहे हैं। बालाघाट की राजनीति में चल रहे इसी उतार चढ़ाओ के बीच अब मजदूरों ने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का निर्णय लिया है। जिन्होंने वैनगंगा मजदूर यूनियन के बैनर तले कांग्रेस पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया।इसके पूर्व वैनगंगा मजदूर यूनियन से जुड़े मजदूरों ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर उन समस्याओं का निराकरण किया जाने की बात कही तो वही प्रत्याशी सम्राट सरस्वार ने भी सांसद बनने पर लघु उद्योग खोलने ,माल वाहन व वाहन चालको की समस्याओं को दूर करने ,मजदूरो का पलायन रोकने सहित मजदूर की विभिन्न मांगों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाने की बात कही। जहां सम्राट सरस्वार के इस आश्वासन पर वैनगंगा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष विशाल बिसेन सहित अन्य मजदूरों ने सरस्वार को लाल गमछा पहनकर उनका स्वागत किया और उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है।इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल बिसेन, संगठन उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रह्लाद ठाकुर,जिला अध्यक्ष सत्यम वाघे, वैनगंगा किसान यूनियन प्रभारी पवन बोपचे, जिला सचिव नरेंद्र पटले सहित सैकड़ों मज़दूर साथी उपस्थित रहे।
मजदूरो के बीच पहुचे सरस्वार, मागा आशीर्वाद
देश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में संपन्न होने बालाघाट संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन का प्रचार चरम पर है। इसीबीच रविवार को बालाघाट ज़िले में चुनावी परिदृश्य से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ, जिसमे वैनगंगा मज़दूर यूनियन द्वारा इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार को यूनियन का समर्थन प्रदान किया गया है। बताया गया कि रविवार को वैनगंगा मज़दूर यूनियन के पदाधिकारियों एवं मज़दूर साथियों के बीच लोकसभा प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार पहुँचे, जिनका मज़दूर साथियों ने पुष्पमाला से सम्मान किया और उपरांत यूनियन से जुड़े मजदूरो औऱ पदाधिकारियों द्वारा लाल गमछा पहनाकर समर्थन कर औपचारिक ऐलान किया गया।
सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा-
जय हिंद टाकीज के समीप अयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोकसभा प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार में वैनगंगा मज़दूर यूनियन का धन्यवाद करते हुए सभी मज़दूर साथियों से उन्हें वोट देने की अपील की साथ ही भविष्य में सांसद सदस्य निर्वाचित होने के पश्चात क्षेत्र में मज़दूरों के पलायन को रोकने के लिए जिले में उद्योग स्थापना किए जाने का वादा भी किया।इसके अलावा मज़दूरों, मालवाहकों, वाहन चालकों की समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिया हैं।जिन्होंने सांसद बनने पर मजदूरों से जुटी सभी समस्याए से छुटकारा दिलाने की बात कही है।
वर्तमान परिस्तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए किया सरस्वार का समर्थन – विशाल
वही अयोजित कार्यक्रम को लेकर की चर्चा के दौरान वैनगंगा मज़दूर यूनियन अध्यक्ष विशाल बिसेन ने बताया कि जिले में यूनियन के पदाधिकारियों एवं मज़दूर साथियों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया की बालाघाट ज़िले की वर्तमान परिस्तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए इस लोकसभा चुनाव में व्यक्तिगत तौर पर सम्राट सिंह सरस्वार का समर्थन करना ही उचित है, इसी लिये आज यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार का सत्कार किया गया एवं समर्थन किया गया है।









































