मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बोले : कांग्रेस आदिवासियों से क्षमा मांगे

0

भाजपा के उम्मीदवारों को उपचुनाव में विजय दिला कर जनता ने पार्टी पर भरोसा जता दिया है। अब जरूरत कांग्रेस की है कि वह बरसों से आदिवासियों द्वारा जताए विश्वास पर खरी नहीं उतरी, इसलिए क्षमा-पत्र जारी करे। यह बात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। बुधवार को वे यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

श्वेत पत्र जारी करने की मांग करने से पहले कांग्रेस स्वयं चिंतन भी करे

उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार के 17 वर्ष में आदिवासियों के हित में किये गए कार्यों पर कांग्रेस द्वारा श्वेत पत्र जारी करने की मांग करने से पहले कांग्रेस स्वयं चिंतन भी करे और आत्ममंथन भी करे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि खण्डवा लोकसभा सहित उपचुनावों में जीत दिलाकर आदिवासी बंधु भाजपा को पहले ही विजयपत्र दे चुकी है। कांग्रेस को जरूर चुनाव घोषणा पत्र में झूठे वादे करने के लिए क्षमा-पत्र जारी करना चाहिए।

आदिवासी वर्ग कांग्रेस की असलियत जान चुका

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आदिवासी वर्ग कांग्रेस की असलियत जान चुका है , इसलिए जनजाति का कांग्रेस से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी हित की बात ही करता है लेकिन सत्ता मिलते ही आदिवासी नेताओ को हाशिये पर डाल देता है।

आदिवासी नेताओ को दरकिनार किया

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में ही शिवभानु सिंह सोलंकी से लेकर उमंग सिगार तक आदिवासी नेताओ को दरकिनार किया गया। कांग्रेस की इस भेदभाव पूर्ण नीति को अब आदिवासी वर्ग समझ चुका है। यही कारण है कि अब आदिवासी वर्ग कांग्रेस से दूर हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here