मध्‍य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के 21 और किसान मोर्चा के 12 जिला अध्यक्ष घोषित

0

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी में मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को महिला मोर्चा और किसान मोर्चा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने 21 जिला अध्यक्ष, तो किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने 12 अध्यक्ष बनाए हैं।

महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में निलिमा शिन्दे ग्वालियर नगर, सरोज तोमर श्योपुर, संध्या भार्गव सागर, उर्मिला साहू छतरपुर, शशि सिंह परमार पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी, सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी कटनी, नम्रता शर्मा भोपाल ग्रामीण, अलका गर्ग जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम डिंडोरी, मुक्ता जोशी मंडला, हेमा वाधवानी बालाघाट, उर्मिला उइके सिवनी, निशा सोनी नरसिंहपुर, गायत्री तोमर आलीराजपुर, ऊषा सोनी उज्जैन ग्रामीण, पूनम पटवा रतलाम और निर्मला गुप्ता मंदसौर के नाम शामिल हैं।

किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों में महेन्द्र यादव दतिया, बृजमोहन सिंह गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण, किशन पटेरिया टीकमगढ़, ब्रजेंद्र पाल निवाड़ी, प्रशांत पाठक रीवा, कृष्णा पांडे सतना, कमलेश गुप्ता उमरिया, जितेन्द्र मोहारे बालाघाट, उमेश शुक्ला मंडला, देवी सिंह बघेल सिवनी, राजेश गोदारा हरदा, राजू विश्वनाथ पाटिल बुरहानपुर और महेश गुर्जर खरगोन के नाम शामिल हैं।

किशनलाल अहिरवार भाजपा अजा मोर्चा के भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष बने

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. कैलाश जाटव ने बुधवार को मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें डा.परशुराम अहिरवार दतिया, नरेंद्र जाटव (मुंगावली) अशोकनगर, विजय बागरी पन्ना, सियाशरण साकेत रीवा, कमल वाल्मीकि सतना, राकेश मौर्य सीधी, रामलखन खटीक शहडोल, लक्ष्मीदास चौधरी अनूपपुर, संतकुमार रैदास कटनी, जुगल किशोर बघेल मंडला, आशीष माना ठाकुर सिवनी, ज्योति डहेरिया छिंदवाड़ा, मनीष निषोद हरदा, राजेश खरे राजगढ़, सुंदर बारसे खरगोन, डा. भरत मेहरा नरसिंहपुर, प्रकाश झाबा शाजापुर, संजय दायमा देवास, शंकर टोडेकर बालाघाट और ओमप्रकाश बोरिया रतलाम के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here