महफूज नही वारासिवनी,शहर में बढ़ी चोरी की वारदात !

0

प्रदेश में पुलिस प्रशासन के द्वारा मुस्तैदी से आम जनता को सुरक्षित महसूस करवाने और समाज में घट रहे अपराधों में कमी लाने के लिए अनेक प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं परंतु वारासिवनी नगर सहित क्षेत्र में कुछ अलग ही देखने मिल रहा है कि लगातार चोरी जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

जिस पर पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में असक्षम नजर आ रही है जिसके कारण लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है और कोई भी अपना घर सुना छोड़कर जाने के लिए डर रहा है जिसमें यदि पिछले 6 महीने का ही रिकॉर्ड खंगाला जाए तो पता चलेगा कि कितनी चोरियां हुई है।

इसमें कुछ चोरियां ऐसी भी है जो छोटी चोरी होने के कारण लोगों के द्वारा अपराध कायम नहीं कराया गया इस कारण से चोरी की घटनाएं पुलिस के साथ अब आम इंसान के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

जिस पर पीड़ित लोगों से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उनके मकानों में चोरी की वारदात के बाद पुलिस के द्वारा निरीक्षण कर अपराध दर्ज किया गया है परंतु अभी तक चोरी का खुलासा नहीं किया गया जिसके कारण थाना प्रभारी और एसडीओपी से चर्चा की जाती है तो उनके द्वारा प्रत्येक बार जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया जा रहा है परंतु वर्तमान तक पुलिस की कार्यवाही से वह संतुष्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here