रविवार को नगर के समता भवन में महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक के दौरान समाज संगठन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत नगर कार्यकारिणी के कार्यकाल पर सामाजिक बंधुओ ने अपने विचार विमर्श प्रस्तुत किए। जहां समाज संगठन द्वारा वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने का फैसला लिया गया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति दी। जहां बैठक के दौरान सभी ने नवीन कार्यकारिणी के गठन किए जाने की रूपरेखा तैयार की।जिस पर महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र रामटेके, कोषाध्यक्ष हंसराज भौतिक, महासचिव सतीश वैघ ने संयुक्त रूप उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों का बखान करते हुए समाज संगठन के समक्ष आय व्यय का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया।वहीं कार्यकरणी भंग करने के उपरांत पुनः नवीन कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही। जिसे सभी समाजिक बन्दुओ से सर्व सहमति से स्वीकार किया।
सर्व समिति से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला
आयोजित इस बैठक के दौरान सामाजिक बन्धुओ की सर्व सहमति से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई जहां अध्यक्ष धर्मेंद्र रामटेके के अध्यक्ष पद से हटते ही सर्व सहमति से कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया जिनके दिशा निर्देशन में नई कार्यकारिणी की गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। जहां उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने 1 वर्ष की कार्यकारिणी के लिए चुनाव, सर्व सहमति से संपन्न करने पर जोर दिया। जिसमें सामाजिक बंधुओ की सर्व सम्मति से श्रीमती रेखा मेश्राम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।
नवीन कार्यकारी में इनका समावेश
महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति में सर्व सहमति से अध्यक्ष पद का फैसला होते ही समिति का पुनर्गठन किया गया जहां नवीन समिति में सर्व सहमति से श्रीमती राखी मेश्राम को अध्यक्ष तो वही नंदनी वहाने को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अधिवक्ता गौरव मेश्राम को महासचिव की कमान सौपी गई।तो वही कल्पना वासनिक को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में डॉ रामटेके, हंसराज भौतिक, सतीश वैद्य, मनोज चौरे रवि पटले, मुनेश्वर घरडे सहित अन्य को शामिल कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जहां अंत में बुद्धम शरणम गच्छामि का मंत्रोचारण व प्रार्थना के बाद आयोजित कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्राथमिकता के तौर पर लिए जाएंगे सभी कार्य-
नई कार्यकारिणी गठन को लेकर की गई चर्चा के दौरान महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती राखी मेश्राम और महासचिव अधिवक्ता गौरव मेश्राम ने संयुक्त रूप से बताया कि आज महात्मा फुले एवं डॉ आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।जिसमें उन्हें सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष व महासचिव चुना गया है।वे समाज के सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर लेंगे। जहां सामाजिक गतिविधिया सामाजिक हित में संपन्न कराई जाएगी प्राथमिकता के तौर पर समाज में जनजागरूकता लाने ,बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने, नवाचार करने को प्राथमिकता दी जाएगी।वही वर्ष 2024 से लेकर वर्ष 2025 के 1 वर्ष तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम नियम अनुसार संपन्न कराए जाएंगे जहां सभी कार्यक्रमों को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा।