पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक गौरीशंकर बिसेन के सौजन्य से लालबर्रा शासकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 14 दिसंबर को शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, लालबर्रा शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती रमेश भटेरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा, एसपी सौरभ समीर, चिरायु मेडिकल कालेज व अस्पताल भोपाल के चेयरमेन डॉ. अजय गोयनका, जिला पंचायत सीईओं विवेक कुमार, सीएचएमओं डॉ. मनोज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्र’वलित कर माल्यार्पण किया। आयोजित दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में बालाघाट जिले सहित अन्य जिलों से पहुंचे 7128 लोगों के द्वारा पंजीयन करवाया गया जिनके द्वारा चिरायु मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल भोपाल से पहुंचे चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का बीमारी के आधार पर जांच व उपचार कर नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की गर्द एवं स्वास्थ्य के प्रति मार्गदर्शन दिया गया साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित 200 मरीजों को चिन्हित कर बेहतर उपचार व सर्जरी के लिए 4 बसों से भोपाल भेजा गया है जहां उनका नि:शुल्क जांच, उपचार व सर्जरी किया जायेगा। आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में जिलेभर के लोग पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले रहे है।
बालाघाट सहित अन्य जिले के लोग स्वास्थ्य शिविर का ले रहे लाभ
दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार शिविर में बालाघाट जिले सहित अन्य जिलों के लोग भी पहुंचकर चिरायु मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल भोपाल से आये चिकित्सकों से जांच व उपचार करवा रहे है। स्वास्थ्य शिविर में बालाघाट के साथ ही अन्य जिलों के लोगों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की गई थी। जिनके लिए बस स्टैण्ड से शिविर स्थल तक लाने ले जाने के लिए वाहन, शिविर में भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है और मरीज शिविर स्थल पहुंचकर पंजीयन के लिए बनाये गये काउण्टर में पहुंचकर पंजीयन करवा रहे है जिन्हे बीमारी के आधार जिस काउण्टर में चिकित्सक बैठे है उन्हे कमरा नंबर दिया जा रहा है और वे चिकित्सकों के पास पहुंचकर कैंसर, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, हद्य रोग, टेस्टट्यूब विधि द्वारा ब’चा, नाक, कान, गला रोग, सर्जरी, चर्म रोग, मानसिक रोग सहित अन्य रोगों का नि:शुल्क उपचार करवा रहे है जिन्हे नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की गई एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का सर्जरी व उपचार के लिए बस के माध्यम से भोपाल भेजा जा रहा है।
पंजीयन, दवाई के लिए अलग-अलग बनाया गया काउण्टर
स्वास्थ्य शिविर में पंजीयन, दवाई वितरण के लिए अलग-अलग काउण्टर बनाया गया है और उक्त काउण्टरों में पहुंचकर लोग पंजीयन करवाकर चिकित्सकों से उपचार करवाकर चिकित्सक के द्वारा लिखी गई दवाईयां काउण्टरों से प्राप्त किये। इस दौरान सभी काउण्टरों में खासी भीड़ रही और लोग लाईन में लगकर चिकित्सकों से उपचार करवाये एवं शाम 5 बजे तक किये गये सभी पंजीयनकर्ताओं का उपचार तक ओपीडी चालू रहा एवं 15 दिसंबर को भी पंजीयन किये गये लोगों का उपचार नही होने पर शिविर को आगे बढ़ाया जायेगा ताकि सभी लोगों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिल सके।
सभी को मिले बेहतर स्वास्थ्य लाभ – गौरीशंकर
पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने बताया कि काफी दिनों से हमारी मंशा थी कि जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है जिसके कारण गरीब व सामान्य वर्ग के के लोग स्वास्थ्य लाभ नही ले पाते थे जिसके लिए हमने चिरायु मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल भोपाल के चेयरमेन से बात की और लालबर्रा में 14 दिसंबर से दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम दिन 7128 लोगों ने पंजीयन करवाकर उपचार करवाया है और इस स्वास्थ्य शिविर में चिरायु अस्पताल भोपाल से पहुंचे चिकित्सकों से लोगों ने उपचार व जांच करवाये है जिन्हे नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की गई है एवं 200 लोगों को चिन्हित कर भोपाल भेजा गया है बेहतर उपचार व सर्जरी के लिए और सभी ईलाज नि:शुल्क होगा जिससे आयुष्मान भारत योजना व मुख्यमंत्री स्वे’छा अनुदान से सहयोग लिया जायेगा एवं चिरायु अस्पताल भी हमें सहयोग कर रहा है। श्री बिसेन ने बताया कि आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में बालाघाट जिले सहित सिवनी व गोंदिया के लोग भी आकर उपचार करवा रहे है और सभी लोगों के लिए भोजन सहित अन्य सुविधा रखी गई है और लोगों से भी अपील है कि चिकित्सकों के सलाह के अनुसार अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे और स्वास्थ्य शिविर में सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलवाना है।
श्रीमती मौसम हरिनखेडे ने बताया कि मैं अपने जन्मदिन पर कुछ अ’छा सेवा कार्य करती हूं और 3 दिसंबर को भी स्वस्थ्य शिविर का आयोजन करने वाले थे परन्तु चिरायु की टीम उपलब्ध नही होने के कारण 14 दिसंबर से दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और बालाघाट जिले के इतिहास में यह पहला सुव्यवस्थित सर्व सुविधायुक्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें चिरायु अस्पताल भोपाल के डॉक्टर सहित 310 पैरामेडिकल स्टाप की टीम अपनी सेवाएं दे रहे है और शिविर में बालाघाट जिले सहित अन्य जिलों के लोग पहुंचकर शिविर का लाभ ले रहे है। श्रीमती हरिनखेड़े ने बताया कि आयोजन अपने आप मेें अविस्मरणीय और एक आत्म संतुष्टि वाला आयोजन है एवं मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नही होती है इसलिए लोगों की सेवा भाव के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया एवं मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और मनुष्य को रोगों से मुक्त रहना चाहिए।










































