शनिवार को वरुण धवन ने महाशिवरात्रि के मौके पर पापा डेविड धवन के लिए हलवा बनाया। इस मौके पर वरुण ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डेविड हलवा चखकर बता रहे हैं कि वो कैसा बना है। वीडियो में कहते हैं- ‘पापा, ये हलवा कैसा है जो मैंने महाशिवरात्रि पर बनाया है’
इस पर डेविड ने कहा- ‘मुझे लगता है ये शानदार है और मैंने पहली बार इतना अच्छा हलवा खाया है, जिसमें मेरे लिए बहुत कम चीनी है। मुझे लगता है मैं एक और कटोरी ले सकता हूं।’
फैंस की वरुण धवन की तारीफ
वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा- ‘ पापा ने मेरे हलवे का रिव्यू किया। सोशल मीडिया पर डेविड और वरुण का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में डेविड धवन की क्यूटनेस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपके पापा बहुत क्यूट हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें भी आपके हाथ का बना हलवा टेस्ट करना है। तीसरे यूजर ने लिखा- अपने पापा के साथ टाइम स्पेंड करना बहुत खास मौका होता है। चौथ यूजर ने लिखा- वरुण आप तो हसबैंड मटेरियल हो।
वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें वरुण जल्द ही स्पाई सीरीज सिटाडेल में सामंथा के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वो बवाल में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे।










































