माता-पिता की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, घोषित था इनाम

0

माता-पिता की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 10 हजार रुपये का ईनामी बदमाश चार माह से फरार चल रहा था। आरोपित की तलाशी लेने पर 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड जब्त किए गए हैं।

डांग छैकुरी हार से पकड़ाया आरोपित

पुलिस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को नौ अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि माता-पिता की हत्या करने वाले आरोपित को डांग छैकुरी के हार में देखा गया है। इसके बाद पुलिस फोर्स डांग छैकुरी के लिए रवाना हो गया। जब पुलिस बृजमोहन सरपंच के खेत के कुआं के पास डांग छैकुरी हार में पहुंची तो एक व्यक्ति हार में जाता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस फोर्स ने पकड़ लिया।

आरोपित ने अपना नाम 40 वर्षीय मंजेश पुत्र हरिज्ञान जाटव निवासी डांग छैकुरी बताया। उसकी तलाशी लेने पर कमर की बाईं तरफ पहने पैंट में एक कट्टा 315 बोर का मिला। कट्टे में एक राउंड भी लगा हुआ था। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर पंचनामा तैयार किया गया।

पत्नी के जाने से था नाराज

आरोपित मंजेश जाटव ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके माता-पिता ने उसकी पत्नी को घर वापस लाकर छोटे भाई के साथ बैठा दिया था। इसी बात से आरोपित अपने माता-पिता से नाराज चल रहा था। 14 जून को जब उसके पिता हरिज्ञान और मां रामश्री जाटव घर पर थे, तभी आरोपित ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस वजह से माता-पिता की मौत हो गई थी। आरोपित ने जिस कुल्हाड़ी से माता-पिता की हत्या की थी, उस कुल्हाड़ी को भी पुलिस बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here