बालाघाट /
जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सिहोरा में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने हसिया से अपना गला काट लिया। गला काटने से घायल युवक फूलचंद पिता लिखीराम राउत 21 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलचंद अपने परिवार के साथ मजदूरी करता है जिसके परिवार में बड़ा भाई और भाभी के अलावा माँ है। बाटा गया कि पिछले 4 दिन से फूलचंद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह घूमते रहता था ।परिजन ने अपने स्तर पर उसका इलाज करवा रहे थे। 28 फरवरी को परिवार के सभी लोग मजदूरी करने चले गए थे फूलचंद घर में अकेला था तभी 4:00 बजे फूलचंद ने घर में रखे हसिया अपने गले में वार कर लिया और वह खून से लथपत हो गया था। जिस मोहल्ले के लोगों ने देखें और उसके माँ और भाई को खबर किये। जिनके आने के बाद घायल फूलचंद को डायल 112 से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है जहा उसका इलाज किया जा रहा है।










































