शहर के बस स्टैंड में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति को 7 से 8 लोग पकड़ कर जबरदस्ती बस में बिठाने लगे एवं वह व्यक्ति जब उन लोगों से भी नहीं संभल रहा था तब उक्त लोगों द्वारा उस व्यक्ति को बांधकर पुलिस को बुलाया गया एवं पुलिस की सहायता से उसे महाराष्ट्र जाने वाली गोंदिया बस में बिठाकर गोंदिया के लिए रवाना कर दिया गय
29 जुलाई की देर शाम 5:00 बालाघाट बस स्टैंड राज्य परिवहन के सामने अचानक एक व्यक्ति को कुछ लोगों के द्वारा बांधकर जबरदस्ती बस में बिठाया जा रहा था तब उस समय लोगों का वहां हुजूम जमा हो गया और हर कोई यही जानने के लिए उत्सुक था कि लोगों के द्वारा इस व्यक्ति को क्यों जबरदस्ती बांधकर बस में बिठाया जा रहा है एवं वह व्यक्ति भी किसी से पकड़े नहीं संभल रहा था तब कुछ लोगों द्वारा पुलिस की मदद लेकर उस व्यक्ति को बांधकर जबरदस्ती महाराष्ट्र की ओर जाने वाली गोंदिया बस में बिठा दिया गया एवं बस उसे गोंदिया लेकर जाने लगी जब इस संबंध में हमारे द्वारा जानकारी पता की गई तब यह पता चला कि उक्त व्यक्ति जिसे बांधकर लोगों के द्वारा ले जाया जा रहा है वह महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला है एवं वह मानसिक रूप से विकसित है एवं वहां गोंदिया से बालाघाट आ गया था जब इसकी सूचना उनके परिजनों को लगी तो उनके परिजनों द्वारा बालाघाट आकर उसे अपने साथ गोंदिया ले जाने के लिए बस में बिठाया जा रहा था किंतु वह उनकी एक नहीं सुन रहा था एवं हर किसी को मारकर भगाने की कोशिश कर रहा था ऐसी स्थिति में परिजनों द्वारा पुलिस की मदद लेकर उक्त व्यक्ति को गोंदिया जाने वाली बस में बिठा कर ले कर गए










































