मारुति ने बढ़ाई सीएनजी कारों की कीमत, जानिए कौन से मॉडल पर पड़ा असर

0

देश में पेट्रोल डीजल के दाम जैसे-जैसे आसमान छू रहे हैं, वैसे ही पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों से भी तौबा कर रहे हैं और सीएनजी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते कुछ दिनों के ऑटोमोबाइल सेक्टर के रुझान को देखे तो पता चलता है कि CNG ईंधन से चलने वाली कारों की मांग बढ़ी है और साथ ही रीसेल कार मार्केट में पेट्रोल और डीजल इंजिन वाली कारों की बिक्री भी ज्यादा हो रही है। ऐसे में सीएनजी कारों की बढ़ती मांग के देखते हुए कार कंपनियों ने आपूर्ति के अभाव में CNG कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। देश की नामी कार निर्माता कंपनी मारुति ने भी अपने सभी सीएनजी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

मारुति ने साल में तीसरी बार बढ़ाई कार की कीमत

मारुति सुजुकी ने इस पूरे साल में अपनी कारों की कीमत में तीसरी बार इजाफा किया है। कंपनी ने स्विफ्ट सहित सभी CNG मॉडल्स की कीमतें 15,000 रुपए तक बढ़ा दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मारुति कंपनी ने अभी यह नहीं खुलासा किया है कि किस वैरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी है।

12 जुलाई से लागू हुई बढ़ी हुई कीमतें

कंपनी के ओर से बताया गया है कि मारुति की सभी सीएनजी कारों की बढ़ी हुई कीमतें 12 जुलाई 2021 से लागू होगी। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें सबसे पहले साल जनवरी में बढ़ाई थी, इसके बाद अप्रैल में कीमतें बढ़ाई गई थी। इसके बाद अब मारुति ने स्विफ्ट और सीएनजी मॉडल्स की कीमतें ही बढ़ाई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही अपनी दूसरी कारों की कीमतें भी बढ़ाएंगी। ऐसे में यदि आप कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस महीने अच्छा डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी स्विफ्ट समेत दूसरे मॉडल्स पर 54,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here