बालाघाट/
वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रमरमा में एक महिला मार्शल की ठोकर से घायल हो गई घायल महिला गीता बाई पति बाबूलाल बारसागड़े 45 वर्ग ग्राम सिर्रा निवासी है। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गीताबाई अपने परिवार के साथ मजदूरी करती है ।जिसके परिवार में पति और दो बेटी है जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि 15 फरवरी को गीता बाई अपने परिवार के साथ ग्राम रमराम में शिवरात्रि पर आयोजित मेला जा रही थी। 12:00 करीब गीता बाई रमरमा के पास ही पहुंची थी और रोड किनारे खड़ी थी। सामने से तेज रफ्तार से आ रही मार्शल कार ने गीताबाई को चपेट में ले ले लिया। मार्शल कार की ठोकर से गीता बाई का बाया पैर ही पिक्चर हो गया। घायल गीता बाई को 108 एंबुलेंस से वारासिवनी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।










































